भीलवाड़ा , मार्च 18 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मध्य प्रदेश के नीमच जिले के दो तस्करों को गिरफ्तार करके उनसे 1568 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने कोटड़ी तालाब के पास सवाईपुर की ओर से आ रही एक संदिग्ध मोटर साइकिल पर जा रहे दो युवकों को रोका। संदेह होने पर उनकी तलाशी ली गयी तो उसमें छुपाकर रखी गई 1568 ग्राम अफीम बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित