हनुमानगढ़ , मार्च 05 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है।
थानाप्रभारी अमरसिंह ने गुरुवार को बताया कि कालूराम दौलतपुरा गांव के अपने तीन दोस्तों के साथ मंगलवार शाम को हनुमानगढ़ टाउन में मां भद्रकाली के मंदिर में शराब चढ़ाने के लिए आया था। दोस्तों ने मंदिर में शराब चढ़ाई और इसके बाद चारों दोस्त वापस दौलतपुरा को रवाना हुए, लेकिन रास्ते में चक 17-18 एमकेएस के एक खेत में रुके जहां शराब के साथ ही अन्य मादक पदार्थ का सेवन करने लगे।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान कालूराम को चक्कर आने लगे और उसकी तबीयत खराब हो गई। दोस्त उसे हनुमानगढ़ टाउन सिविल अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। उसके भाई प्रकाश (27) ने दौलतपुरा के ही महेंद्र, हरबंस और पवन नामक तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया हे। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित