जयपुर , फरवरी 16 -- राजस्थान में पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि विकास कार्यों में गड़बड़ी में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
श्री दिलावर शून्यकाल में विधायक ललित यादव के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि पंचायत समिति मुंडावर की ग्राम पंचायत सोरखा कलां में विकास कार्यों पर हुए व्यय की जांच और निम्न गुणवत्ता के कार्यों संबंधी सभी तथ्यों की निष्पक्षता से जांच करवाएंगेऔर गड़बड़ी मिलने पर 12 प्रतिशत ब्याज के साथ वसूली की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित