कोलकाता , अप्रैल 22 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले दोपहिया वाहनों के उपयोग पर चुनाव आयोग के प्रतिबंधों को चुनौती देते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गयी है।

यह याचिका न्यायमूर्ति कृष्णा राव की अदालत में दायर की गयी। याचिकाकर्ता अधिवक्ता रत्नांकर दास ने आयोग द्वारा लगाए गए व्यापक प्रतिबंधों को चुनौती दी है। याचिका में कहा गया है कि दोपहिया वाहन बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमुख परिवहन साधन हैं और ऐप-आधारित गिग अर्थव्यवस्था, विशेषकर फूड डिलीवरी, का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

चुनाव आयोग ने चुनाव से पहले और मतदान के दिनों में दोपहिया वाहनों के उपयोग पर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसके तहत चुनाव से 48 घंटे पहले किसी भी प्रकार की मोटरसाइकिल रैली पर प्रतिबंध लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित