मुंबई , मार्च 04 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकंपा- शरद) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने बुधवार को रांकपा (शरद) और राकंपा के बीच विलय की किसी भी संभावना से इनकार कर दिया ।

श्री पाटिल ने कहा है कि पुनर्मिलन को लेकर चर्चा ठप हो गई है क्योंकि दिवंगत अजीत पवार ही वह व्यक्ति थे जिन्होंने दोनों गुटों को एक साथ लाने के प्रयास शुरू किए थे। उन्होंने कहा कि श्री शरद पवार भी कथित तौर पर पुनर्मिलन प्रक्रिया के हिस्से के रूप में पार्टी का नेतृत्व श्री अजीत पवार को सौंपने के इच्छुक थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित