ऋषिकेश , दिसंबर 04 -- उत्तराखंड में देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर नुंनावाला के पास गुरुवार को यात्रियों से भरी एक वॉल्वो बस गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉले से टकराने से बस चालक की मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा आज सुबह लगभग 5:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस चालक योगेंद्र (52) की मौके पर मौत हो गयी। वह गाजियाबाद के मोदीनगर थाने का पटला निवासी था।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बस में फंसे चालक को निकालने के लिए राहत कार्य शुरू किया।
चालक और परिचालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। परिचालक दिलशान (32) निवासी आरिफपुर, थाना बाबूगढ़ जिला हापुड़ घायल है और उसका उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित