देहरादून , अप्रैल 22 -- उत्तराखंड के देहरादून जनपद में नागरिक पुलिस (सीपी) के सात निरीक्षक और 47 उप निरीक्षक का स्थानांतरण कर दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रवेंद्र डोभाल की ओर से कल रात्रि लगभग डेढ़ बजे जारी आदेश में सभी निरीक्षकों और उप निरीक्षकों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर पदभार संभालने के निर्देश दिये गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित