देहरादून , मार्च 23 -- उत्तराखंड की देव भूमि में संस्कृति और लोक परंपराओं के संगम का एक भव्य आयोजन होने जा रहा है।
संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के संयुक्त तत्वाधान में छह दिवसीय वसन्तोत्सव 2026 का आयोजन 25 मार्च से 30 मार्च तक गढ़वाल मंडल के विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा।
इस संबंध में सोमवार को देहरादून के लैंसडाउन चौक निकट स्थित प्रेस क्लब में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए आयोजक डॉक्टर केपी जोशी ने बताया कि इस वसंतोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगभग 100 कलाकार अपनी-अपनी लोक संस्कृति की झलक पेश करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित