देहरादून, जनवरी 12 -- देहरादून पुलिस ने थाना रायपुर के लाडपुर क्षेत्र में आठ जनवरी की रात को एक रेस्टोरेंट में हुई चोरी की घटना का सोमवार को खुलासा किया है। रेस्टोरेंट से भरे हुए तीन कमर्शियल गैस सिलेंडर चुरा लिए गए थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस संबंध मे रेस्टोरेंट मालिक की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर रायपुर थाने की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, और जरूरी जानकारियां एकत्रित की। इसी दौरान लाडपुर जंगल के पास चैकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बिजनौर जिले के तहसील नगीना निवासी 28 वर्षीय अमित को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी किए गए तीनों कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित