देहरादून , मार्च 28 -- उत्तराखंड के ऋषिकेश में देहरादून पुलिस ने शनिवार को अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रही जुआ पार्टी का भंडाफोड़ किया है।

मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में पुलिस की छापेमारी के दौरान 40 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। मौके से 3356 कसीनो कॉइन, 26 ताश की गाड़ी और 1,37 हजार रुपए नगद और विभिन्न ब्रांड की शराब की बोतल बरामद हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश पर आबकारी अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है और होटल को शीश किया गया है घटना के बाद से होटल का मालिक फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। इस मामले पर पुलिस की गंभीर लापरवाही परिलक्षित होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने आईडीपीएल चौकी पर नियुक्त संपूर्ण स्टाफ को निलंबित कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित