देहरादून, अप्रैल 12 -- उत्तराखंड में वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत गणेशपुर में सडक मार्ग की मरम्मत के कारण रविवार को देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे को यातायात के लिए पूरी तरह से बन्द कर दिया गया।
पुलिस ने आमजन से आग्रह किया है कि यातायात पुलिस द्वारा दिये गये परिवर्तित मार्गो का प्रयोग कर असुविधा से बचें।
देहरादून पुलिस के मुताबिक देहरादून शहर क्षेत्र से सहारनपुर, रूड़की , दिल्ली जाने वाले शिमलाबाईपास तिराहा, नयागॉव रोड , धर्मावाला चौक - बेहट होते हुये अपने गंतव्य हेतु जा सकेंगे। जबकि रिस्पना पुल जोगीवाला ,लालतपड,रायवाला ,हरिद्वार होते हुए भी इन गंतव्यों पर जाया जा सकता है।
इसी प्रकार देहरादून शहर से छुटमलपुर,बिहारीगढ जाने वाले शिमला बाईपास तिराहा,नयागाँव रोड ,धर्मावाला चौक,शाकुम्बरी देवी ,छुटमलपुर से अपने गंतव्यों के लिए जा सकते हैं। जबकि दिल्ली, सहारनपुर, रूड़की, छुटमलपुर से देहरादून , मसूरी आने वाले वाहन छुटमलपुर , बेहट , धर्मावाला चौक , प्रेमगनर,ठाकुरपुर हाईवे , प्रेमनगर चौक -बल्लुपूर चौक से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।
देहरादून पुलिस ने सभी भारी वाहनों को भी इन परिवर्तित मार्गो का प्रयोग करने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित