देहरादून , फरवरी 13 -- उत्तराखंड के देहरादून में शुक्रवार को दिनदहाड़े युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज पूर्वाह्न करीब 10:30 देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में घुसकर एक युवक को गोली मार दी गई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक का शव मॉल की सीढ़िया पर पड़ा हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का वातावरण है।
मृतक विक्रम शर्मा काशीपुर में स्टोन क्रेशर चलाते थे और देहरादून की रेस कोर्स निवासी थे। आज सुबह जिम करने के बाद सिल्वर सिटी मॉल से बाहर आ रहे थे तभी हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित