श्रीगंगानगर , अप्रैल 26 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के शराब ठेकेदारों ने देशी मदिरा की आपूर्ति समय पर न होने के कारण सोमवार से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।
उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि आपूर्ति तुरंत शुरू नहीं की गई तो पूरे श्रीगंगानगर जिले में सभी शराब दुकानें बंद कर दी जाएंगी। सू्त्रों ने बताया कि आबकारी विभाग ने इस गंभीर स्थिति को भांपते हुए तुरंत कार्रवाई की है। विभाग के अधिकारी शराब ठेकेदार संघ के पदाधिकारियों को मनाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही है।
जिला आबकारी अधिकारी शिवा चौधरी, आबकारी निरीक्षक फतेह सिंह सहित आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जीएसएम डिपो में मौजूद हैं और ठेकेदारों की समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं। ठेकेदारों की मुख्य मांग है कि देशी मदिरा की नियमित और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि दुकानों का संचालन बिना किसी बाधा के जारी रह सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित