सिरसा/चंडीगढ़ , फरवरी 11 -- सिरसा की सांसद एवं कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार पर देश को कर्ज़ के सहारे चलाने का आरोप लगाया है।
उन्होंने संसद में प्रस्तुत आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 31 मार्च 2014 को केंद्र सरकार पर 58.6 लाख करोड़ रुपये का कर्ज़ था, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 185.95 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
उनके अनुसार, पिछले 10 वर्षों में 127 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नया कर्ज़ जोड़ा गया है जो देश की आर्थिक सेहत के लिए चिंताजनक है।
सुश्री सैलजा ने कहा कि सरकार विकास के बड़े दावे करती है लेकिन वास्तविकता यह है कि अर्थव्यवस्था भारी उधारी पर टिकी हुई है। जब कर्ज़ को लेकर सवाल उठते हैं तो सरकार जीडीपी अनुपात का तर्क देती है जबकि आम जनता महंगाई बेरोजगारी और आर्थिक दबाव से जूझ रही है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की स्थिति भी बेहतर नहीं है। राज्य में बुजुर्गों की पेंशन में कटौती की जा रही है लाडो लक्ष्मी जैसी योजनाओं को विभाजित किया जा रहा है और किसानों को समय पर मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। इससे स्पष्ट है कि सरकार के पास लोकहित योजनाओं के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित