वाराणसी , नवंबर 4 -- देव दीपावली को सकुशल संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को वाराणसी के मंडलायुक्त एस. राजलिंगम और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने राजघाट तथा नमो घाट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने नमो घाट पर वीवीआईपी तथा आम लोगों की आवाजाही की व्यवस्था, जरूरी स्थानों पर बैरिकेडिंग, स्मार्ट लाइटिंग, फ्लोरल डेकोरेशन, मंच व सेफ हाउस, आरती वाले स्थान, रूट चार्ट व यातायात व्यवस्था, एक्सेस कंट्रोल को लेकर जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित