देवास , मार्च 02 -- मध्यप्रदेश के देवास जिले के आदिवासी बहुल गांव उदयनगर में कल क्षेत्र का इस वर्ष का सबसे बड़ा और अंतिम भगोरिया हाट बाजार होगा।

अभी ये हाट आस पास के गांव में चल रहे हैं। परंपरागत रूप से इन हाट बाजार में जबरदस्त उत्साह और रौनक दिखाई देती है।हाट बाजार में आने वाले लोगों द्वारा एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर होली त्योहार की बधाई दी जाती है।

हाट बाजार में लगे झूले में झूलने के अलावा स्थानीय आदिवासी परंपरागत मिठाइयों का भी भरपूर आनंद उठाते हैं। इसके अलावा आदिवासी अपनी परंपरागत वेशभूषा में मांदल की थाप पर लोक नृत्य के साथ नाचते गाते होली त्योहार मना रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित