, Feb. 21 -- जामनगर, 21 फरवरी (वार्ता गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने जामनगर जिले के भादरा में प्राकृतिक खेती करने वाले किसान घनश्यामभाई भंडेरी के खेत का शनिवार को दौरा कर किसानों का उत्साह बढ़ाया।
श्री देवव्रत ने भादरा गांव के प्रवास में अपनी सादगी और कृषि के प्रति समर्पण का परिचय दिया। गांव के सरकारी विद्यालय के सामान्य कक्ष में रात्रि विश्राम करने के पश्चात वह आज प्रातःकाल स्थानीय किसान श्री भंडेरी के प्राकृतिक खेती मॉडल फार्म का अवलोकन करने पहुंचे। उन्होंने खेत का केवल निरीक्षण ही नहीं किया, बल्कि खेती की प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता दिखाते हुए स्वयं गाय का दुग्ध दोहन किया तथा खेत में हल चलाकर उपस्थित किसानों को प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित