देवरिया , मार्च 12 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र से अपहृत दो बालिकाओं को पुलिस ने गुजरात के सूरत जिले से सुरक्षित बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि छह मार्च को वादिनी नामक व्यक्ति ने पुलिस को लिखित सूचना दी थी कि उसकी बहन की लड़की और अपनी बच्ची, जो 3 मार्च को होली पर उसके घर आई थीं, 5 मार्च की सुबह अज्ञात व्यक्ति के साथ घर से गायब हो गईं।
इस पर गौरी बाजार पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने सर्विलांस और सीडीआर तकनीक का उपयोग करते हुए दोनों बालिकाओं को थाना डिन्डौली क्षेत्र, सूरत, गुजरात से सुरक्षित बरामद किया। पुलिस ने बालिकाओं को परिवार के सुपुर्द कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित