देवरिया, मार्च 05 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के श्रीरामपुर क्षेत्र में आज संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का घर के अन्दर फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के भवानी छापर में जयदीप सिंह किराये का मकान लेकर रहते हैं। आज उनके पुत्र सार्थक सिंह का शव फंदे से लटका मिला। परिजनो के अनुसार मृतक लैपटॉप पर कोई गेम खेल रहा था जिसे हारने के बाद वह उलझन में दिख रहा था और उसका शव फंदे से लटका मिला।

पुलिस ने घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान युवक का मोबाइल फोन कब्जे में लिया, जिसमें ऑनलाइन गेम पाया गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार युवक के मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित