देवरिया, जनवरी 28 -- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(यूजीसी) नियम 2026 के विरोध में उत्तर प्रदेश के देवरिया में बुधवार हजारों लोगों का जनसैलाब सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रर्दशन किये और कचहरी के पास रोड पर धरना दिये।
शहर के सुभाष चौक से निकले हजारों लोग सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट कचहरी में जिलाधिकारी के कार्यकक्ष के बाहर जमकर नारेबाजी किये तथा इस दौरान प्रदर्शन करने वालों को वकीलों का भी समर्थन मिला। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी काली पट्टी बांध कर यूजीसी नियम का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर निकल कर कचहरी के सामने सड़क को जाम कर दिये। यहां भी प्रदर्शन करने वाले लोग केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर कर रहे थे। सड़क जाम होने से वाहनों का लम्बा काफिला लग गया था।
इस दौरान जिला प्रशासन जाम खुलवाने में असफल रहा और प्रदर्शन करने वाले लोग जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। जाम के करीब एक घंटे बाद जिलाधिकारी दिव्या मित्तल जाम स्थल पर पहुंची और ज्ञापन लेकर जाम को खुलवाया। इस दौरान कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रीतम मिश्रा ने कहा कि यह नियम लागू होने से सवर्ण समाज के लोगों पर अत्याचार है। इसके लागू होने से बच्चों का भविष्य अंधकार में होगा।
उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज के लोगों में इस नियम को लेकर विरोध है और इससे छात्रों में गहरा असंतोष है। वहीं कुछ वकीलों का कहना है कि सरकार ने यूजीसी 2026 का नया नियम लागू कर समाज में अराजक की स्थित बनाना चाहती है और इससे समाज में अलगाववाद बढ़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित