देवरिया , फरवरी 05 -- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के विरोध में समान न्याय संघर्ष समिति के बैनर तले चलाए जा रहे मांग पत्र अभियान को जिले में व्यापक समर्थन मिल रहा है।

गुरुवार को शहर के सुभाष चौक और देवरिया तहसील परिसर में लगाए गए कैंपों में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों ने भाग लेकर राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र भरा।

समिति के अनुसार सुभाष चौक पर करीब 700 तथा तहसील परिसर में लगभग 1000 से अधिक लोगों ने मांगपत्र भरकर नए नियमों को समाप्त करने की मांग की। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सामंत मिश्रा के नेतृत्व में वकीलों ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी की।

समिति का कहना है कि प्रस्तावित नियम समाज में विसंगति, भेदभाव और अलगाव की स्थिति पैदा कर सकते हैं, इसलिए इन्हें तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए। भरे गए मांगपत्र 16 फरवरी को चंडिका छात्रावास मैदान में आयोजित महापंचायत के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रपति को प्रेषित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित