देवरिया , फरवरी 09 -- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के विरोध में देवरिया में समान न्याय संघर्ष समिति के तत्वावधान में चल रहा "मांगपत्र अभियान" आठवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को दीवानी कचहरी परिसर में करीब 1600 लोगों ने अपनी मांगों को महामहिम तक पहुंचाने के लिए मांगपत्र भरे।

समिति के पदाधिकारियों के अनुसार अभियान में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भरे गए मांगपत्रों को आगामी 16 फरवरी को चंडिका छात्रावास मैदान में प्रस्तावित महापंचायत के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।

समिति के सदस्यों ने यूजीसी के नए नियम-2026 को समाज को विभाजित करने वाला बताते हुए इसका विरोध किया। उन्होंने आमजन से संवाद स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों को मांगपत्र भरने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित