देवरिया, मार्च 14 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया में बच्चों का खून निकालकर बेचने के मामले के प्रकाश में आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाईन क्षेत्र की पीड़ित बच्चे की मां ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर कहा है कि उमा नगर निवासी कुछ अपराधिक तत्व उसके 15 वर्षीय पुत्र को शहर के एक ब्लड बैंक पर ले गये जहां उसका दो यूनिट ब्लड निकलवाया। पीड़ित के मां कहना है कि इसके पहले भी वे वे लोग मेरे बेटे का ब्लड निकलवा चुके हैं। ब्लड निकलवाने के बाद उन मनबढ़ो ने बेटे को धमकी दी कि अगर इसकी जानकारी किसी को बताई तो पूरे परिवार को गोली मार देंगे।

इसी तरह शहर के उमानगर निवासी एक व्यक्ति ने भी मनबढ़ गिरोह लड़कों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी है। जिसमें गिरोह के सदस्य जो सीधे-साधे बच्चों को दोस्त बनाते हैं। दोस्त बनाने के बाद उनसे जबरदस्ती पैसा मांगते हैं। पैसा ना देने पर बच्चों की पिटाई करते हैं और पैसे के बदले खून देने की बात कहते हैं और डराकर धमका कर ब्लड बैंक पर ले जाकर खून निकलवा कर बेचते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित