देवरिया, फरवरी 23 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के मईल क्षेत्र में पुलिस से हाथापाई करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार को मईल क्षेत्र के चकरा गोसाई गांव में जमीन के सीमांकन को लेकर हो रहे विवाद पर पुलिस के पहुंचने पर कुछ लोगों ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई की। आज ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने छह नामजद तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित