देवरिया , फरवरी 02 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने सोमवार को एक बाल अपचारी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि 31 जनवरी को क्षेत्र के एक गांव में कक्षा आठ की छात्रा के साथ उसके स्कूल के ही चार लड़कों द्वारा कथित दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। वादिनी की तहरीर पर पुलिस ने धारा 70(2), 351(3) बीएनएस तथा 5जी/5जे(2)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
प्रवक्ता के अनुसार, कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुभम सैनी और एक बाल अपचारी को उनके घर से गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है तथा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित