देवरिया, अप्रैल 06 -- देवरिया के जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) संजय कुमार पांडेय ने भरोसा दिलाया है कि वैश्विक ईधन संकट के बावजूद जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी नहीं होने दी जायेगी।

श्री पाण्डेय ने सोमवार को यहां " यूनीवार्ता " से कहा, " घरेलू एलपीजी (रसोई गैस) को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। कालाबाजारी पर सख्ती की गई तथा एक गैस एजेंसी पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। वर्तमान में देवरिया जिले में बैकलाक करीब 97 हजार के करीब हो गया है। इसके बीच भी आम जनता को समय के गैस सिलेंडर मुहैया कराने के लिए आपूर्ति विभाग लगा हुआ है।"उन्होंने बताया कि जिले में उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के करीब दस दिन बाद गैस सिलेंडर सुलभ हो जा रहे हैं। उन्होने स्वीकार किया कि यहां गैस सिलेंडर को लेकर आईजीआईएस पर शिकायतें मिल रही है। अभी तक करीब 900 आनलाईन शिकायतें मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि शिकायतों पर फौरी तौर पर विभाग द्वारा संज्ञान लिया जा रहा है और शिकायतों का निस्तारण कराने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित