देवरिया, दिसम्बर 23 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया के गोरखपुर-छपरा रेल खण्ड पर पड़री मल्ल रेलवे फाटक पर मंगलवार को एक बस का एक्सल टूट जाने तथा बस को लाईन पर फंसने से सनसनी फैल गई। हालांकि गेटमैन की सतर्कता से हादसा टल गया।

देवरिया रेलवे स्टेशन अधीक्षक संदीप भटनागर ने यहां बताया कि देवरिया सदर रेलवे स्टेशन कुछ किलोमीटर दूर पड़ती मल्ल 127 नम्बर रेलवे फाटक पर आज एक बस का एक्सल उस समय टूट गया जब बस रेलवे फाटक पार कर रही थी जिससे बस रेलवे लाईन पर फंस गई। इस बीच गेटमैन ने मालगाड़ी को खतरे का संकेत दिया और ट्रेन रुक गयी जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया।

उन्होंने बताया कि रेलवे लाईन पर बस के फंसने के कारण रेल यातायात कुछ देर के लिए बाधित हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित