देवरिया, फरवरी 17 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं हैं।
यहां परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल के गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक) विषय की परीक्षा सुरक्षा और सतत निगरानी के बीच सम्पन्न हो गई। जिला प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन बोर्ड परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां किये हैं। यहां कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 8056 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित