जयपुर , दिसंबर 15 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

श्री देवनानी ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन और निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनके मार्गदर्शन में राज्य में सुशासन, जनकल्याण और आर्थिक प्रगति को नई दिशा मिली है।

उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानी दिवस जैसे सफल आयोजन ने राज्य के विकास की संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त रूप से प्रस्तुत किया है। इस आयोजन के माध्यम से प्रवासी भारतीयों एवं राजस्थान के मूल निवासियों का अपने राज्य और देश के प्रति भावनात्मक एवं आर्थिक जुड़ाव और अधिक सुदृढ़ हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित