मोहाली , फरवरी 01 -- देवदत्त पड़िक्कल (नाबाद 120) रनों की शतकीय पारी की बदौलत कर्नाटक ने रविवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मुकाबले में पंजाब को पांच विकेट से हराया।
आज यहां पंजाब ने कल के तीन विकेट पर 119 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में अभी टीम को स्कोर 174 रन पर पहुंचा था कि शेखर शेट्टी ने 66वें ओवर में शतक की ओर बढ़ रहे उदय सहारन (93) को आउटकर कर्नाटक को तीसरी सफलता दिलाई। इसके बाद अनमोलप्रीत सिंह (44), अनमोल मल्होत्रा (16), इमनजोत सिंह चहल (11), आयुष गोयल (सात) और सुखदीप सिंह बाजवा (एक) रन बनाकर आउट हुये। 101वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्ण ने हरप्रीत बराड़ (29) को आउटकर 256 के स्कोर पर पंजाब की दूसरी पारी का अंत किया।
कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और श्रेयस अय्यर ने तीन-तीन विकेट लिये। शिखर शेट्टी को दो विकेट मिले। विद्याधर पाटिल और मोहसिन खान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इसके बाद कर्नाटक ने कप्तान देवदत्त पड़िक्कल (नाबाद 120) की शतकीय और मयंक अग्रवाल (53) की अर्धशतकीय और श्रेयस गोपाल (33) की पारियों के दम पर 27.5 ओवरों पांच विकेट पर 252 रन बनाकर पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया। देवदत्त पड़िक्कल ने अपनी नाबाद 120 रनों की पारी में 85 गेंदों में छह चौके और पांच छक्के लगाये। मयंक अग्रवाल ने 36 गेंदों में छह चौके और एक छक्का जड़ा। श्रेयस गोपाल ने 22 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाया।
पंजाब के लिए अनमोलजीत सिंह और इमनजोत सिंह चहल को दो-दो विकेट मिले। सुखदीप सिंह बाजवा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
झारखण्ड ने ओडिशा को चार विकेट से हरायाएक अन्य मुकाबले में शरणदीप सिंह (64) और रॉबिन मिन्ज (63) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर झारखंड ने ओडिशा को चार विकेट से हराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित