राजनांदगांव , अप्रैल 29 -- शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसने के लिए कोतवाली पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

इसी कड़ी में पुलिस ने मंगलवार की देर रात प्यारे लाल स्कूल के सामने स्थित 'रतन पान पैलेस' के संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी देर रात तक दुकान चलाता था और पुलिस के रोकने पर बहस पर उतारू हो गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 अप्रैल की रात्रि में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस की टीम सेक्टर-01 और चेक गश्त पर निकली थी।

गश्त के दौरान टीम ने देखा कि रतन पान पैलेस देर रात तक खुला हुआ है। वहां ग्राहकों की भारी भीड़ जमा है, जिससे शांति भंग होने की स्थिति बन रही थी।

जब पेट्रोलिंग टीम ने दुकान संचालक से समय सीमा के बाद भी दुकान खोलने का कारण पूछा, तो वह उग्र हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित