नयी दिल्ली , फरवरी 04 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद बांसुरी स्वराज ने केंद्रीय बजट दुरगामी, दुरदर्शी और विकसित भारत की नींव को सुदृढ़ करने वाला बजट बताया है।

सुश्री स्वराज ने बुधवार को यहां दिल्ली भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट ऐतिहासिक बजट है। यह बजट दुरगामी, दुरदर्शी और विकसित भारत की नींव को सुदृढ़ करने वाला बजट है।

उन्होंने कहा कि श्रीमती सीतारमण द्वारा लगातार नौवीं बार बजट पेश करना इस बात को दर्शाता है कि भारतीय बजट सुरक्षित हाथों में हैं। इस बजट में हर वर्ग के लिए बहुत कुछ है। एक साल के इस बजट में अगले 25 साल का विजन और पांच साल की योजना है क्योंकि युवा शक्ति को इस बजट का केन्द्र बिंदु बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि इस बजट में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लिए बहुत कुछ है। इलेक्ट्रॉनिक सामान के विनिर्माण के लिए 40,000 करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान किया गया है। बजट 2026 में सरकार ने विदेशी क्लाउड कंपनियों को भारत की ओर आकर्षित करने के लिए बड़ी योजना पेश की है। विदेशी क्लाउड कंपनियों को भारत में डेटा सेंटर लगाने पर 2047 तक टैक्स छूट देने का प्रस्ताव रखा गया है।

सुश्री स्वराज ने कहा कि भारत विस्तार एक ऐसा कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) प्लेटफॉर्म है जहां हमारे देश के किसान भी फसलों से संबंधित जानकारी भी समयानुसार ले सकते हैं। हरित अर्थव्यवस्था एक प्रकार नये उभरता हुआ क्षेत्र हैं जो युवाओं को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है और इसी को ध्यान में रखते हुए अटल टिंकरिंग लैब्स की तर्ज पर यह सुनिश्चित किया गया है कि भारत के 15000 स्कूलो में कंटेंट क्रिएटर लैब्स बनाई जाएंगी। हरित अर्थव्यवस्था में मुख्य रुप से में फिल्में, संगीत, गेमिंग, फैशन, डिजाइन, एनिमेशन, डिजिटल सामग्री, विज्ञापन, प्रकाशन और यहां तक कि सॉफ्टवेयर और प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इस बजट में 2.2 लाख करोड़ रुपये अवसंरचना और रोजगार सृजन के लिए निर्धारित किये गये हैं। युवा शक्ति को नौकरी मांगने वालों की बजाय नौकरी सृजक बनने की भूमिका निभाने का प्रावधान भी किए गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित