हनुमानगढ़ , मई 07 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के रावतसर थाना क्षेत्र में एक मूंगफली फैक्ट्री संचालक से नाबालिग बेटी और उसके पिता द्वारा दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देकर लाखों रुपये ऐंठने का मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित विनोद गोदारा (43) ने पुलिस को शिकायत की कि आरोपी और उसकी नाबालिग पुत्री ने उससे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे लाखों रुपये ऐंठ लिये हैं। उसने बताया कि उसकी रावतसर में आढत की दुकान है और धानमंडी के पास वह मूंगफली की फैक्ट्री भी चलाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित