भरतपुर , दिसम्बर 23 -- राजस्थान में धौलपुर में 15 दिसम्बर को एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी के मकान को नगर परिषद द्वारा ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

नगर परिषद के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बिना भू उपयोग परिवर्तन के बनाये गये आरोपी के इस मकान पर नोटिस चस्पा किया गया है। नोटिस में बताया गया है कि यह मकान नियमों के विपरीत अवैध रूप से निर्मित किया गया है।

नोटिस में परिषद ने आरोपी को तीन दिन में स्वयं निर्माण ध्वस्त करने और स्वामित्व, भू-उपयोग परिवर्तन या निर्माण स्वीकृति संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिये हैं। जवाब न मिलने पर परिषद ने चेतावनी दी है कि वह अपने स्तर पर निर्माण को ध्वस्त करेगी और इसका खर्च आरोपी से वसूला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित