नैनीताल , फरवरी 18 -- त्तराखंड के सरोवर नगरी नैनीताल में नाबालिग के दुष्कर्म के आरोपी ठेकेदार उस्मान खान की जमानत पर बुधवार को उच्च न्यायालय में सुनवाई नहीं हो पायी। अब 24 फरवरी को सुनवाई होगी।
आरोपी के जमानत प्रार्थना पत्र पर आज न्यायमूर्ति आलोक महरा की पीठ में सुनवाई होनी थी। सरकारी अधिवक्ता अदालत में सीसीटीवी फुटेज से जुड़े तथ्थ आज अदालत में पेश नहीं कर पाए।उन्होंने अदालत से समय की मांग की और अदालत ने 24 फरवरी की तिथि मुकर्रर कर दी। अब 24 फरवरी को अदालत सुनवाई करेगी। आरोपी पक्ष अदालत के समक्ष अपने तथ्य रख चुका है और सरकार और पीड़िता की ओर से अपना पक्ष रखा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित