बेमेतरा , अप्रैल 28 -- छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से आज एक मार्मिक मामला सामने आया है, जहां सड़क दुर्घटना में अपना एक पैर गंवाने के बाद 60 प्रतिशत दिव्यांग हुई एक युवती ने प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है। आर्थिक संकट से जूझ रही युवती ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन देकर अपनी पीड़ा व्यक्त की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती 10 नवंबर 2025 को हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उपचार के दौरान उसकी जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसका एक पैर काटना पड़ा, जिससे वह स्थायी रूप से दिव्यांग हो गई।
दिव्यांगता के चलते अब युवती किसी प्रकार का रोजगार करने में असमर्थ है, जिससे उसके परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। सीमित संसाधनों के कारण इलाज और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति भी मुश्किल हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित