देहरादून , मार्च 15 -- उत्तराखंड पुलिस की स्थानीय गोपनीय इकाई (एलआईयू) में देहरादून जनपद में नियुक्त निरीक्षक (इन्स्पेक्टर) धर्मेंद्र कुमार मलिक का शनिवार रात्रि निधन हो गया। पिछले दिनों वह रुड़की में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उपचार के दौरान, आनंदा अस्पताल मेरठ (उत्तर प्रदेश) में आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस विभाग में शोक व्याप्त हो गया।

श्री मलिक के निधन पर एसएसपी देहरादून प्रवेंद्र डोभाल ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा दुख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित