दुबई , मार्च 11 -- संयुक्त राष्ट्र अमीरात के दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास बुधवार सुबह दो ड्रोन गिरने से एक भारतीय नागरिक सहित चार लोग घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस घटना की पुष्टि की है।
मीडिया कार्यालय के अनुसार, घायलों में एक भारतीय नागरिक शामिल है। उसे हल्की चोटें आई हैं। इसके अलावा, घाना के दो नागरिकों और बंगलादेश के एक नागरिक को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत उपचार उपलब्ध कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित