, March 7 -- दुबई, 07 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में प्रमुख विमानन कंपनी एमिरेट्स ने शनिवार को दुबई से आने और जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को अगले आदेश तक निलंबित करने की घोषणा की ।
एयरलाइन ने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए यात्रियों को हवाई अड्डे पर न आने की सलाह देते हुए कहा है कि जिन यात्रियों की बुकिंग 28 फरवरी से 31 मार्च के बीच है, वे अपनी यात्रा को 30 अप्रैल तक के लिए पुन: बुक कर सकते हैं या रिफंड का अनुरोध कर सकते हैं। इस फैसले के साथ ही दुबई भर में स्थित सभी सिटी चेक-इन केंद्रों को भी अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित