नयी दिल्ली , नवम्बर 21 -- दुबई में प्रतिष्ठित एयर शो के दौरान शुक्रवार को भारतीय वायु सेना का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस मार्क 1 रणकौशल करतबबाजी का प्रदर्शन करते समय मकतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और विमान उड़ा रहे विंग कमांडर नमांश स्याल की मौत हो गयी।
भारतीय वायु सेना के प्रवक्ता ने यहां बताया कि वायु सेना को पायलट की मृत्यु पर खेद है और वह दुख की इस घड़ी में पूरी तरह शोक संतप्त परिवार के साथ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित