, April 9 -- वाशिंगटन, 09 अप्रैल (वार्ता/स्पूतनिक) यूनान के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय होर्मुज़ जलडमरूमध्य से जहाजों के गुज़रने के लिए ईरान को भुगतान करना स्वीकार नहीं करेगा। श्री मित्सोताकिस ने जोर देकर कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने के लिए भुगतान संबंधी अमेरिका-ईरान समझौता नौवहन की स्वतंत्रता के लिए एक खतरनाक मिसाल साबित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित