श्री गंगानगर , मार्च 18 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को चोर एक दुकान को निशाना बनाते हुए 25 हजार रुपये चुराकर ले गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हनुमानगढ़ मार्ग पर चहल चौक से आगे एक मार्ट डिपार्टमेंटल स्टोर और उसके सामने एक किराना स्टोर में अज्ञात चोर तड़के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। चोर मार्ट डिपार्टमेंटल स्टोर से नगदी चुरा ले गए जबकि किराना स्टोर से उनको खाली हाथ लौटना पड़ा।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि चोरों के निशाने पर सिर्फ नगदी थी। किराना स्टोर में उनको नगदी नहीं मिली। चोरियां होने का आज सुबह पता चला, जब दुकानदार रोजाना की तरह दुकान पर आए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। पुलिस ने बताया कि चोर मार्ट से 25 हजार रुपये नगद ले गये इसके अलावा कुछ चोरी नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित