दीमापुर , जनवरी 22 -- नागालैंड में दीमापुर पुलिस आयुक्त ने गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से अपने अधिकार क्षेत्र में ड्रोन और रिमोट से चलने वाले विमान (आरपीए) के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है।
दीमापुर पुलिस आयुक्त ओटुला टी इमचेन ने गुरुवार को ड्रोन नियम, 2021 के नियम 24 के तहत एक आदेश में कहा कि चयनित जगहों के दो किलोमीटर के दायरे वाले इलाकों को 'रेड जोन' (नो-फ्लाई जोन) घोषित किया गया है। यह प्रतिबंध 26 जनवरी को सुबह दो बजे से शाम छह बजे तक लागू रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित