वडोदरा , जनवरी 29 -- दीप्ति शर्मा (55) और कप्तान मेग लानिंग (41) की 74 रनों की शानदार साझेदारी के दम पर यूपी वॉरियर्ज ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के 18वें मुकाबले में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के खिलाफ आठ विकेट पर 143 का स्कोर बनाया। आज यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दीप्ति शर्मा और मेग लानिंग की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। नौवें ओवर में एन डी क्लर्क ने मेग लानिंग को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। मेग लानिंग ने 30 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 41 रन बनाये। इसके बाद आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण के आगे यूपी वॉरियर्ज के बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सके और अपने विकेट गंवाते रहे। हरलीन देओल (14) और सिमरन शेख (10) रन बनाकर आउट हुई। दीप्ति शर्मा ने 43 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 55 रनों की पारी खेली। उन्हें एन डी क्लर्क ने आउट किया। यूपी वॉरियर्ज के छह बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। यूपी वॉरियर्ज ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 143 रन बनाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित