कोलंबो , फरवरी 10 -- श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने मंगलवार को आईसीसी पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व में हाई-वोल्टेज इंडिया-पाकिस्तान मैच को सुनिश्चित करने के पाकिस्तान के फैसले का स्वागत करते प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को धन्यवाद दिया है।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट में, दिसानायके ने टूर्नामेंट को जारी रखने की उनकी कोशिशों के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और दूसरी संबंधित अथॉरिटीज का शुक्रिया अदा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित