मास्को , अक्टूबर 03 -- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिसंबर की शुरुआत में शिखर वार्ता के लिए भारत आयेंगे।

श्री पुतिन के इस दौरे में कुछ महत्वपूर्ण समझौतों के होने की उम्मीद है। उनका भारत का यह दौरा करीब चार साल बाद हो रहा है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि श्री पुतिन की भारत यात्रा की तैयारियां जोर- शोर से चल रही है। उन्होंने कहा, "वह भारत में होंगे। सचमुच, हम तैयारी कर रहे हैं। यह नये साल से पहले होगा।"श्री पेस्कोव ने भारत के साथ रूस के रिश्ते पर कहा कि भारत के रूस के साथ विशेष संबंध हैं और रूस इन्हें बहुत महत्व देता है।

उल्लेखनीय है कि भारत और रूस के बीच दिसंबर में होने वाली यह 23वीं द्विपक्षीय शिखर वार्ता होगी। इससे पहले रूस के राष्ट्रपति 2021 में 21 वीं द्विपक्षीय शिखर वार्ता के लिए भारत आये थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित