नयी दिल्ली , अप्रैल 05 -- टिंकेश एबिलिटी फाउंडेशन (टीएएफ) ने दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी मिसाल पेश की है। फाउंडेशन के नेतृत्व में चार अप्रैल से 19 अप्रैल तक दिव्यांग व्यक्तियों को शामिल करते हुए एवरेस्ट बेस कैंप (ईबीसी) के लिए भारत का सबसे बड़ा 'समावेशी ट्रेक' आयोजित किया जा रहा है।
इस साहसिक अभियान में दिव्यांग, दृष्टिबाधित एवं व्हीलचेयर उपयोगकर्ता पहली बार एक साथ शामिल हो रहे हैं। साथ ही गैर-दिव्यांग लोग भी इस कठिन ट्रेक में भाग ले रहे हैं। यह अभियान दिखाता है कि सही सोच और थोड़े से सहयोग के साथ हिमालय की ऊंचाइयों तक सबकी पहुंच संभव है।
इस ट्रेक का नेतृत्व राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और विश्व रिकॉर्ड धारक टिंकेश कौशिक कर रहे हैं, जो स्वयं 'ट्रिपल एम्पुटी' (दोनों पैर और एक हाथ न होना) हैं। टिंकेश एबिलिटी फाउंडेशन का यह दूसरा बड़ा हिमालयी अभियान है, इससे पहले अप्रैल 2025 में इस दल ने अन्नपूर्णा बेस कैंप की सफल चढ़ाई की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित