बीजापुर , फरवरी 04 -- समाज कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की एक सराहनीय पहल के तहत, जिले के विभिन्न विकासखंडों के दिव्यांग नागरिकों को निःशुल्क ट्राइसायकल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों की गतिशीलता बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और सामाजिक जीवन में पूर्ण रूप से जोड़ने में सहायता प्रदान करना है।
बुधवार को जिला पीआरओ से मिली जानकारी के मुताबिक,इस पहल के एक भाग के रूप में, उसूर विकासखंड के ग्रामीण कोवासी बक्का नाम के दिव्यांग लाभार्थी को कमांड 170 बीएन सीआरपीएफ के सहयोग से एक ट्राइसायकल प्रदान की गई। इस सहायता से लाभार्थी के दैनिक आवागमन में काफी सुविधा होगी, जिससे वह शिक्षा, रोजगार या अन्य सामाजिक गतिविधियों तक पहुँच बना सकेगा। यह कदम उनकी स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण सहायक सिद्ध होगा।
समाज कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह पहल दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए शासन की निरंतर प्रतिबद्धता का एक हिस्सा है। विभाग द्वारा ऐसी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लक्ष्य दिव्यांग समुदाय को मुख्यधारा में लाना और उन्हें आर्थिक व सामाजिक रूप से सबल बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित