नयी दिल्ली , मार्च 09 -- बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन लोक सभा में दिवंगत सदस्य एवं दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

पूर्वाह्न 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही पीठासीन एन के प्रेमचंद्रन ने दिवंगत सदस्य डाॅ रिकी एन्ड्रयू जे सींगकोन और दिवंगत पूर्व सदस्य कुमारी सुशीला त्रिरिया़, श्री देवी बक्स सिंह, श्री पूर्णमासी राम और श्री के पी उन्नीकृष्णन के निधन की जानकारी सदन को दी। इसके बाद दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने के बाद कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। सदस्यों ने दिवंगत सदस्यों के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा।

डॉ सिंगकोन मेघालय के शिलांग सीट से सांसद थे। उनका शिलांग में 19 फरवरी को निधन हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित