नयी दिल्ली , मार्च 06 -- दिल्ली विधानसभा ने विशेषाधिकार समिति की सुनवाई के मद्देनजर परिसर में केवल प्रवेश समिति के सदस्यों को ही दिया जाएगा। इसके अलावा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण, मुख्य सचेतक तथा नेता प्रतिपक्ष को परिसर में आने की अनुमति होगी।

विधानसभा सचिवालय ने शुक्रवार को जारी एक बुलेटिन में बताया कि आज विधानसभा परिसर में प्रवेश को लेकर विशेष व्यवस्था लागू की गई है। यह निर्णय विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर लिया गया है।

जारी सूचना के अनुसार, आज विधानसभा परिसर में प्रवेश केवल विशेषाधिकार समिति के सदस्यों को ही दिया जाएगा। इसके अलावा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण, मुख्य सचेतक तथा नेता प्रतिपक्ष को ही परिसर में आने की अनुमति होगी।

सचिवालय ने बताया कि विशेषाधिकार समिति आज राष्ट्रीय महत्व से जुड़े एक अत्यंत संवेदनशील मामले की सुनवाई करने वाली है। साथ ही कुछ सदस्यों द्वारा मीडिया में किए गए पोस्ट के कारण अव्यवस्था की आशंका और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

बुलेटिन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई सदस्य या अन्य व्यक्ति विधानसभा परिसर में ऐसी गतिविधि करता है जिससे सचिवालय के कामकाज या समिति की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न हो, तो उसके खिलाफ विशेषाधिकार हनन और अवमानना की कार्रवाई की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित